नेपाल त्रासदी में लापता लोगों की पहचान के लिए बिहार में डीएनए सैंपल की व्यवस्था

बिहार सरकार के गृह विभाग ने नेपाल की भीषण त्रासदी में लापता हुए लोगों की पहचान के लिए उनके परिजनों के डीएनए सैंपल संग्रह और जांच की व्यवस्था की है। नेपाल त्रासदी में लापता व्यक्तियों के जो परिजन बिहार में रहते हैं और डीएनए सैंपल देना चाहते हैं, उन्हें स्थानीय पुलिस और प्रशासन द्वारा पूरी मदद दी जाएगी।
डीएनए जांच और संपर्क की जानकारी
गृह विभाग ने पीड़ित परिवारों से अपील की है कि वे स्थानीय पुलिस और प्रशासन से संपर्क करके डीएनए सैंपल देने की प्रक्रिया की जानकारी लें। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दें। डीएनए की जांच विधि विज्ञान प्रयोगशाला, पटना द्वारा की जाएगी। विशेष जानकारी के लिए कार्यालय के समय में 0612-2294073 पर संपर्क किया जा सकता है।