बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कमांड कंट्रोल सेंटर से लिया जायजा

Ghazala Saheb5 September 20261 min read51 viewsBihar
बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कमांड कंट्रोल सेंटर से लिया जायजा

बिहार में नदियों के बढ़ते जल-स्तर के मद्देनजर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने आज पुन: जल संसाधन विभाग के कमांड कंट्रोल सेंटर पहुंचकर बिहार में बाढ़ की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर तैनात अधिकारियों से बात की और तटबंधों के सतत निगरानी के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री ने गंगा, पुनपुन, गंडक एवं अन्य नदियों के विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर तैनात अधिकारियों से बात करके बाढ़ संघर्षात्मक कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों में गंगा के जल-स्तर में काफी वृद्धि हुई है और पटना के गांधी घाट में गंगा का जल स्तर 2016 के अधिकतम रिकार्ड को पार कर गया है। गंगा के उच्चतर जलस्तर का पूर्व रिकॉर्ड टूट गया है।

सूचना के मुताबिक अभी भी गंगा नदी की प्रवृति बढ़ने की ही है। विजय चौधरी ने बताया कि अभी गंगा کے जलस्तर में जो वृद्धि हुई है, वह मुख्य रूप से सोन एवं घाघरा नदी में अप्रत्याशित जल प्रवाह के कारण हुआ है। अब सोन नदी का जलस्तर घट रहा है और घाघरा भी स्थिर है। उम्मीद है कि आगामी चौबीस घंटे में स्थिति सामान्य की ओर बढ़ेगी।

जल संसाधन विभाग, जिला प्रशासन एवं अभियंताओं की टीम सभी आक्राम्य स्थलों पर सतर्क एवं मुस्तैद है। हमारा प्रयास है कि पानी किसी भी रिहाइशी इलाक़े में नहीं पहुंचे और इसके लिए जो भी सम्भव उपाय हैं, वे किए जा रहे हैं।

Share:

Comments

Leave a comment