बिहार में बाढ़ के पानी के साथ आई अज्ञात मछलियां, खाने से लोग बीमार

Ghazala Saheb1 September 20261 min read20 viewsBihar
बिहार में बाढ़ के पानी के साथ आई अज्ञात मछलियां, खाने से लोग बीमार

पश्चिम चम्पारण के बगहा में नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ अज्ञात और असामान्य मछलियां आने की सूचना मिली है। मत्स्य प्रभाग, बिहार सरकार ने आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। ऐसी मछलियों के सेवन से कुछ लोगों के बीमार पड़ने की सूचना मिली है। बगहा अनुमंडल पदाधिकारी चांदनी कुमारी ने इसकी जानकारी दी है।

बाढ़ के पानी से आई मछलियां क्यों हैं खतरनाक

बाढ़ का पानी गंदी नालियों, मृत जानवरों और दूषित पदार्थों के संपर्क में रहता है। मछलियों के जीवाणु, विषाणु और कवक से दूषित होने की आशंका रहती है। बाढ़ की स्थिति सामान्य होने तक और जलस्रोतों में प्राकृतिक रूप से गंदगी कम होने तक इन मछलियों का सेवन न करें।

मछली खरीदने और बेचने से बचने की सलाह

बाढ़ के पानी से पकड़ी गई मछलियों को खरीदने, बेचने या खाने में उपयोग लाने से बचें। बिना पहचान और विभाग की पुष्टि के किसी अपरिचित मछली को खाने योग्य न मानें। ऐसी मछलियों की जानकारी मिलने पर जिला मत्स्य पदाधिकारी या स्थानीय प्रशासन को सूचित करें।

बीमार पड़ने पर तुरंत लें चिकित्सकीय सलाह

विभाग ने कहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। मछली खाने के बाद उल्टी, दस्त, पेट दर्द, चक्कर या सांस लेने में कठिनाई होने पर अस्पताल जाएं। तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय परामर्श लें।

Share:

Comments

Leave a comment