नेपाल में फ्लैश फ्लड के खतरे से बिहार में हाई अलर्ट, गंडक से जुड़े जिलों में विशेष सतर्कता

Ghazala Saheb26 August 20261 min read118 viewsBihar
नेपाल में फ्लैश फ्लड के खतरे से बिहार में हाई अलर्ट, गंडक से जुड़े जिलों में विशेष सतर्कता

बिहार में नेपाल के फ्लैश फ्लड के खतरे को लेकर प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। गंडक नदी में करीब तीन मीटर तक ऊंची फ्लैश फ्लड वेव आने की संभावना है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में बुधवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई।

नेपाल के इन जिलों में है उच्च जोखिम

नेपाल के रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, लमजुंग और तनहुँ जिलों में फ्लैश फ्लड का उच्च जोखिम है। कोसी कैचमेंट क्षेत्र के दोलखा और सिंधुपालचोक जिलों में भी फ्लैश फ्लड का उच्च जोखिम पूर्वानुमानित किया गया है।

बिहार के इन जिलों में विशेष सतर्कता

पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सीतामढ़ी और शिवहर समेत अन्य संवेदनशील जिलों को भी स्थिति पर लगातार नजर रखने को कहा गया है।

एनडीआरएफ और एसएसबी की तैनाती

गोपालगंज में एनडीआरएफ की एक टीम तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि एक टीम मुजफ्फरपुर में स्टैंडबाय पर है। बेतिया में एनडीआरएफ की टीम की मूवमेंट और तैनाती करीब दो घंटे के भीतर सुनिश्चित की जा रही है।

सरकार की अपील और अफवाहों पर रोक

राज्य सरकार ने लोगों से अपील की है कि संभावित बाढ़ की खबरों को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। सभी जिलाधिकारियों को प्रतिदिन मीडिया ब्रीफिंग करने और सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Share:

Comments

Leave a comment