बिहार में उड़ान भरेगी! सोनपुर, भागलपुर और मुंगेर में बनेंगे नए एयरपोर्ट

बिहार के हवाई सफर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। बिहार सिविल एविएशन विभाग ने सोनपुर, भागलपुर (अजगैबीनाथ धाम) और मुंगेर में प्रस्तावित तीन नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशानुसार, इस पूरे कार्य को 'मिशन मोड' में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
डिजिटल लैंड बैंक और सर्वे की तैयारी
एयरपोर्ट के निर्माण के लिए जमीन का सटीक आंकलन करने और मालिकाना हक सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने परामर्श फर्मों