संस्कृत शिक्षा बोर्ड में महाघोटाला: फर्जी नियुक्तियों पर हाईकोर्ट में याचिका

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड में एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। अररिया जिले के करीब 20 स्वीकृत संस्कृत विद्यालयों में फर्जी तरीके से नियुक्तियां करने और सरकारी धन का दुरुपयोग करने का मामला सामने आया है। इस घोटाले के खिलाफ अब पटना उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है।
कैसे हुआ करोड़ों का फर्जीवाड़ा?
जानकारी के अनुसार, अररिया जिले के विभिन्न संस्कृत विद्यालयों में वर्ष 2021 में संविदा के आधार पर प्रधानाध्यापकों, सहायक शिक्षकों और कार्यालय परिचारियों की नियुक्ति