बिहार में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए हुआ स्टेकहोल्डर संवाद का आयोजन

बिहार के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने के लिए उद्योग विभाग द्वारा स्टार्टअप बिहार स्टेकहोल्डर डायलॉग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैंक प्रतिनिधि, स्टार्टअप सेल, इनक्यूबेशन सेंटर, इन्वेस्टर्स और विभिन्न स्टार्टअप्स ने हिस्सा लिया। फंडिंग, कैपिटल मार्केट एक्सेस, एसएमई लिस्टिंग, इन्वेस्टर रेडीनेस, टेक्नोलॉजी, इनक्यूबेशन और बैंकिंग सपोर्ट पर चर्चा की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टार्टअप्स को सम्मानित किया गया।
शुरुआती चरण से मिल रहा है सहयोग
एमएसएमई के निदेशक अमन समीर ने कहा कि स्टार्टअप और एमएसएमई इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए शुरुआती चरण से विस्तार तक जरूरी मार्गदर्शन दिया जा रहा है। उद्देश्य है कि इनोवेटिव आइडियाज को सस्टेनेबल एंटरप्राइजेज में बदला जा सके और युवाओं के आइडिया सफल स्टार्टअप बन सकें।
एआई-बेस्ड हो रही है इवैल्यूएशन प्रोसेस
उद्योग निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता ने कहा कि विभाग मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने के लिए प्रयासरत है। इवैल्यूएशन प्रोसेस को एआई-बेस्ड बनाया जा रहा है जिससे 15 से 20 दिनों की बचत होगी। कार्यक्रम में स्टार्टअप बिहार ऐप पर भी प्रस्तुतीकरण दिया गया और फीडबैक लिया गया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टार्टअप्स हुए सम्मानित
रोड एक्सप्रेस टेक्नोलॉजीज और वेद प्रभा एयरोस्पेस को निरंतर रेवेन्यू ग्रोथ के लिए सम्मानित किया गया। आरसीएक्स लाइट को शार्क टैंक इंडिया और गौद्रिका डिजिटल लेबर चौक को भारत के सुपरफाउंडर्स में इन्वेस्टमेंट हासिल करने के लिए सम्मान मिला। एग्रिक्स एग्रोटेक को नौ करोड़ की फंडिंग के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन इंटरैक्शन सेशन के साथ हुआ।