बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में शिक्षा ऋण घटने की खबर झूठी, विभाग ने दी पूरी जानकारी

Ghazala Saheb21 August 20261 min read49 viewsBihar
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में शिक्षा ऋण घटने की खबर झूठी, विभाग ने दी पूरी जानकारी

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत मिलने वाले शिक्षा ऋण में कमी की खबर तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है। राज्य सरकार ने विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के वास्ते वित्तीय सहायता के दायरे को और अधिक बढ़ाया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में इस योजना के लिए 950 करोड़ रुपये के व्यय की स्वीकृति दी गई है, जो पिछले वर्ष से 64 करोड़ रुपये अधिक है।

ऋण वितरण की नई व्यवस्था

उच्च शिक्षा विभाग के सचिव के अनुसार, अब 2 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के माध्यम से दिया जाएगा। वहीं 2 लाख से 4 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। इससे पहले बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के माध्यम से ही 4 लाख रुपये तक की राशि दी जाती थी।

अन्य योजनाओं से जुड़ाव और वित्तीय सहायता

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना, पीएम विद्या लक्ष्मी पोर्टल और बैंकों से जोड़ा गया है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए संस्थागत वित्तीय सहायता देना है। विद्यार्थियों को पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के माध्यम से 10 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण मिलेगा। आंकड़े बताते हैं कि योजना के तहत वित्तीय सहायता का प्रावधान घटा नहीं बल्कि बढ़ा है।

Share:

Comments

Leave a comment