बिहार उद्यमी आयोग के सदस्य ने सीएम से की मुलाकात, अररिया और सीमांचल की समस्याओं पर की चर्चा

Ghazala Saheb10 September 20261 min read19 viewsBihar
बिहार उद्यमी आयोग के सदस्य ने सीएम से की मुलाकात, अररिया और सीमांचल की समस्याओं पर की चर्चा

बिहार राज्य उद्यमी आयोग के सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता आलोक भगत उर्फ बमशंकर भगत ने गुरुवार को पटना में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अररिया सहित सीमांचल से जुड़े उद्योग धंधे और अन्य समस्याओं पर चर्चा की तथा उनके निराकरण के लिए सकारात्मक प्रयास करने का आग्रह किया।

उद्योग और किसानों से जुड़े मुद्दे

सीमांचल में उद्योग धंधे स्थापित करने और विशेष रूप से खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित उद्योग लगाने पर बातचीत हुई। किसानों की समस्याओं के तहत सरकारी रेट पर यूरिया और डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित करने की चर्चा की गई। इसके अलावा नरपतगंज बाजार में फोरलेन सड़क पर अंडरपास में होने वाले जलभराव की समस्या के समाधान के लिए एनएचएआई से पहल करने की मांग की गई।

सुरक्षा और मक्का उद्योग की संभावनाएं

बॉर्डर सुरक्षा, सीमावर्ती क्षेत्र में नशे के बढ़ते प्रकोप और तस्करी जैसे गंभीर मुद्दों पर भी विशेष चर्चा हुई। अररिया और सीमांचल में मक्का उत्पादन को देखते हुए मक्का आधारित उद्योग स्थापित करने की बात कही गई जिससे किसानों को लाभ मिल सके। साथ ही, बंद पड़े उद्योगों को पुनर्जीवित करने के लिए निवेशकों को आर्थिक सहायता देने का मुद्दा भी उठाया गया।

Share:

Comments

Leave a comment