बिहार के कई इलाके सूखे तो कई इलाकों में भारी बारिश देखी गई है। कहीं नदियों का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि नदी में डूबने से लोगों की मौत हो गई है। बता दें, ऐसी स्थिति को देखते मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर बिहार में अगले 24 घंटे में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश के आसार बने हैं, वहीं कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
राज्य में जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि मानसून की ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिम उत्तरप्रदेश से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक दक्षिण बिहार और उत्तरी झारखंड होकर गंगीय पश्चिम बंगाल से होकर गुजर रही है। दूसरी ट्रफ रेखा झारखंड से ओडिशा होकर गुजर रही है। ट्रफ रेखा का प्रभाव के कारण बिहार के मौसम पर काफी असर पड़ेगा। वहीं, राज्य में मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली की भी आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश मोतिहारी में 107 मिमी, जबकि बगहा में 66 मिमी बारिश हुई।
राजधानी पटना में 33.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा
राज्य में तापमान 35 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। राजधानी पटना की बात करें यहां का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, भागलपुर का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्णिया में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *