बिहार में विकास की रफ्तार को गति देने के लिए लगातार सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। हाल ही में बिहार के स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे में तब्दील किये जाने की बात भी सामने आई है। इसके अलावा राजधानी पटना में भी कई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इतना ही नहीं 4 नए एक्सप्रेसवे की सौगात भी बिहार को दी गयी है। वहीं, राजधानी पटना के आसपास कई सड़कों का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसी सिलसिले में अब बिहार के बक्सर से वाराणसी के बीच 428 करोड़ रुपए की लागत से नया हाइवे का निर्माण किया जायेगा।इसको लेकर केंद्र सरकार ने स्वकृति दे दी हैं। बहुत जल्द इस सड़क का निर्माण किया जायेगा।

वित्त समिति ने दी सहमति

खबर के अनुसार बक्सर से वाराणसी के बीच 45 किमी सड़क नवघोषित 319 ए को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की स्थायी वित्त समिति ने सहमति प्रदान कर दी है। इससे ये साफ हो गया हैं की इस रूट पर वैकल्पिक सड़क का निर्माण किया जायेगा।

बनारस जाने में लोगों को होगी सावधानी

इस प्रोजेक्ट से कैमूर जिले के कई गांवों के लोगों का आवागवन सुगम हो जायेगा। इससे बक्सर या भी बनारस जानें में लोगों को परेशानी नहीं होगी।बता दें की यह हाईवे मोहनिया-रामगढ़-चौसा के बीच बनेगा। इसमें दो बाईपास भी बनाये जाएंगे। एक बाईपास बक्सर-चौसा सड़क के हिस्से में होगा। जबकि दूसरा बाईपास इस सड़क पर मोहनिया में तीन किमी लंबाई में बनाया जाएगा। इसकी मंजूरी मिल गई हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *