बिहार के कई जिलों में आज भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के कई हिस्सों में आज सुबह से ही आसमानों में काले बादल छाए हुए हैं। कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि भारी बारिश के साथ साथ में मेघगर्जन और वज्रपात भी भी हो सकती है। इसलिए लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। क्योंकि बिहार में इस बार मानसून के आते ही ठनका गिरने से कई लगों की मृत्यु हो गई है। जबकि कई लोग जख्मी भी हुए हैं।
राजधानी पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। जबकि बिहार के उत्तर पूर्व-पश्चिम एवं मध्य बिहार के जिलों में भारी बारिश, मेघ गर्जन व वज्रपात की आशंका जताई गई।
प्रदेश के पश्चिम चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, मुजफ्फरपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, कटिहार, पूर्णिया आदि स्थानों पर मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने, वज्रपात व भारी बारिश होने का अनुमान है।
बिहार में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण प्रदेश की कई नदियां उफान पर आ गई है। जबकि कुछ नदियों का पानी तो गांव में भी प्रवेश करने लगा है। कई स्थलों पर बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न होने की बात भी कही जा रही है। वह गंगा जैसी नदियों के कारण भागलपुर में कटाव की स्थिति भी बनी हुई है। कटाव के कारण आसपास के ग्रामीण डरे हुए हैं। ग्रामीणों द्वारा सरकार से मदद की गुहार लगाई गई है। बाढ़ के कारण हजारों एकड़ में लगी हुई फसलें भी बर्बाद हो गई है। धान की खेती भी बाढ़ की वजह से बुरी तरह से प्रभावित हुई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *