हड़ताली मोड़ चौराहे पर अंडरपास के साथ-साथ बनेगा अंडरपास

बेंगलुरु और हैदराबाद की तरह ही पटना में जल्द अंडरपास बनाया जाएगा। इसके बनने से एक साथ फ्लाईओवर और अंडरपास से वाहन का परिचालन किया जायेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार हड़ताली मोड़ चौराहे पर अंडरपास के साथ-साथ फ्लाईओवर बनाया जायेगा। इसके बन जाने से बेली रोड के साथ-साथ बोरिंग कैनाल रोड और दरोगा राय पथ में आने-जाने में लोगों को आसानी होगी। इसके अलावा इस एरिया में लगने वाला जाम भी कम होगा।

बेंगलुरु और हैदराबाद में बनाये गए हैं अंडरपास और फ्लाईओवर

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अंडरपास में चार टनल बनाये जाएंगे। जिसमे से दो टनल से वाहन दरोगा राय पथ से बोरिंग कैनाल रोड की ओर जाएंगे, जबकि दो टनल का इस्तेमाल यू-टर्न के लिए किया जायेगा। मालूम हो कि आईआईटी रुड़की के सहयोग से पहली बार बिहार के पटना में इसतरह के अंडरपास और फ्लाईओवर बनाया जा रहा हैं। बिहार में पहली बार इसतरह के अंडरपास के साथ-साथ फ्लाईओवर बनाया जा रहा हैं। इसतरह के अंडरपास और फ्लाईओवर इससे पहले बेंगलुरु और हैदराबाद में बनाये गए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *