बिहार के 18 जिलों में विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने इसकी तैयारी भी कर ली है। संबंधित जिलों के डीएम सह बंदोबस्त पदाधिकारियों को अपने- अपने जिले में सर्वे पूर्व होने वाले कार्य पूरे कर लेने के निर्देश दे दिये गए हैं।

 

इन जिलों में होना है सर्वे

पहले चरण में 20 जिलों में सर्वे का कार्य शुरू किया गया था। इन जिलों में सर्वे का कार्य अपने अंतिम चरण में हैं और अब सरकार ने बचे हुए 18 जिला

  1. पटना,
  2. मुजफ्फरपुर,
  3. गया,
  4. भागलपुर,
  5. भोजपुर,
  6. सारण,
  7. दरभंगा,
  8. औरंगाबाद,
  9. कैमूर,
  10. बक्सर,
  11. वैशाली,
  12. रोहतास,
  13. पूर्वी चंपारण,
  14. मधुबनी,
  15. समस्तीपुर,
  16. सीवान,
  17. गोपालगंज व
  18. नवादा

में भी विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त शुरू करने की घोषणा कर दी है। बता दें कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने प्रत्येक जिले को चार लाख रुपये के हिसाब से 72 लाख रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है।

 

 

खोजा जा रहा है खतियान

कई अंचल में कुल राजस्व ग्रामों की संख्या, कितने गांवों का खतियान उपलब्ध है, इसकी सूची एकत्रित की जा रही है। इन जिलों में कई गांव का तो खतियान उपलब्ध नहीं है, कितने गांव का मानचित्र उपलब्ध नहीं है. जिन गांवों में कैडेस्ट्रल सर्वे के आधार पर राजस्व कार्य हो रहे हैं तथा जिन ग्राम में राजस्व कार्य का आधार रिविजनल सर्वे अथवा चकबंदी सर्वे है, उनके नामों की सूची तैयार की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *