बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं।
आप बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल biharboardonline.com पर जा कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही साथ एग्जाम से जुड़ी हर जानकारी को भी प्राप्त कर सकते हैं।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड :

1 .बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।

2 .इसके बाद होम पेज पर Bihar Inter 2022 admit card लिक पर क्लिक करें।

3 .इसके बाद नया पेज (लॉग-इन पेज) खुलेगा। यहां रजिस्ट्रेशन आईडी व पासवर्ड भरकर लॉग-इन करें।

4 .अब आपके सामने एडमिट कार्ड दिखाई देने लगेगा। जिसे आप डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं।

इस तारीख को होगी परीक्षा

जानकारी के अनुसार साल 2022 में बिहार इंटरमीडिएट एग्जाम 01 फरवरी से शुरू है जो 14 फरवरी 2022 तक चलेगा। वहीं बिहार बोर्ड 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी 2022 से राज्य के सभी जिलों में शुरू हो चुकी है जो 20 जनवरी तक चलेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *