दिसंबर का महीना आ चुका है और अब बिहार में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जहां पहले दिन में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है, तो वहीं रात में हल्की ठंड महसूस हो रही थी। वहीं, अब राज्य में ठंड ने अपना कहर बड़पना शुरू कर दिया है। ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के 20 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया हैं। खबर के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य के कई शहरों का न्यूनतम पारा सात डिग्री तक गिरा है। और अब कंपकपी के साथ ठिठुरन बढने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य में शीतलहर का कहर भी देखने को मिल सकता है।

न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और उससे नीचे पहुंचने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पछुआ हवा 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का पूर्वानुमान है। पछुआ हवा चलने से न्यूनतम तापमान में जोरदार गिरावट होने की संभावना है। पिछले 8 साल का रिकॉर्ड बताता है कि दिसंबर शुरू होते ही पश्चिमी विक्षोभ और लो प्रेशर डेवलप होता था और तापमान में गिरावट होते ही ठंड बढ़ने लगती थी, लेकिन इस बार इसमें देरी हो गयी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब मौसम में व्यापक परिवर्तन देखने को मिलेगा और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और उससे नीचे पहुंचने की पूरी संभावना है।

राज्य के विभिन्न जिलों के तापमान में आई गिरावट

पिछले 24 घंटों में राज्य के विभिन्न जिलों के तापमान में कमी की गई दर्ज। पटना में में 6.6 डिग्री, गया में 6.7 डिग्री, नवादा में 5.1 डिग्री, औरंगाबाद में 7.5 डिग्री, बक्सर में 5.1 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 5.2 डिग्रीगोपालगंज में 4.8 डिग्री, सारण में 3.8 डिग्री, दरभंगा में 3.8 डिग्री
सीतामढ़ी में 3.8 डिग्री, भागलपुर 3.5 डिग्री, सुपौल में 3.2 डिग्री तक की कमी दर्ज की गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *