अब बिहार का सबसे बड़ा चिड़ियाघर जल्द ही बनकर तैयार होने वाला है। जी हां, जल जीवन हरियाली योजना के तहत बिहार के एक और जिले में बिहार राज्य का सबसे बड़ा चिड़ियाघर का निर्माण जल्द ही किया जा रहा है। यह चिड़ियाघर बिहार के अररिया जिले के रानीगंज में 289 एकड़ जमीन पर फैले वृक्ष वाटिका को तब्दील जर बनाया जाएगा। इसके लिए DPR बनाया जा रहा है। वही DPR बन जाने के बाद एजेंसियों से आवेदन मांगा जाएगा।

नए चिड़ियाघर के लिए 737.57 करोड़ रुपये की मंजूरी

मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दे की यह बिहार राज्य की राजधानी पटना के पटना जू से दोगुने से भी बड़ा बनाया जा रहा है। वही इसके निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2021 – 2022 में से करीबन 737.57 करोड़ रुपये की मंजूरी भी दे दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की बिहार का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बिहार के अररिया जिले में बनकर तैयार किया जा रहा है,जिससे अररिया ज़िले को भी काफी अलग पहचान मिलने वाली है।

153 एकड़ में फैला हुआ है पटना जू

मालूम हो कि राजधानी पटना जू 153 एकड़ में फैला हुआ है। इस हिसाब से रानीगंज में बनने वाला चिड़ियाघर क्षेत्रफल के हिसाब से प्रदेश का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बनने जा रहा है। वर्तमान में बिहार राज्य की राजधानी पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान को लोगों का भरपूर प्यार मिला है। । वर्तमान में बिहार राज्य की राजधानी पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान को लोगों का भरपूर प्यार मिला है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *