हर लड़की का यह ख्वाब होता है कि उसे एक अच्छा ससुराल मिले और परमेश्वर के रूप ऐसा पति मिले जो हर सुख दुख में उसका साथ दें।  लेकिन बदकिस्मती से कई लड़कियों का यह ख्वाब पूरा नहीं हो पाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसने लोगों को झकझोर दिया है।
बताया जा रहा है कि बिहार की एक बेटी फिलहाल अमेरिका की सड़कों पर ठोकरे खा रही है। उसके पति ने उसका साथ छोड़ दिया है और उसके घर से बाहर निकाल दिया है। पति की प्रताड़ना से तंग आकर न्याय की आस में बिहार की बेटी अमेरिका में दर बदर की ठोकरें खा रही है। इस संबंध में बताया जाता है कि वह मार्च महीने में बिहार की राजधानी से अपने पति के साथ अमेरिका पहुंची थी। लेकिन कुछ दिनों बाद उसके पति ने उसका साथ छोड़ दिया।
विवाहिता ने इस मामले में न्याय की आस को लेकर भारत सरकार और अमेरिका में भारतीय दूतावास और सैन फ्रांसिस्को में वाणिज्यिक दूतावास के अधिकारियों के पास एक शिकायत भेजा है। जिसमें उसने यह कहा है कि की पति ने उसे बिना किसी वित्तीय सहायता के अकेला छोड़ दिया है। अकेली रह महिला को उसके पति से किसी तरह का वित्तीय सहायता भी नहीं मिल रहा है। अमेरिका में उस महिला का को  कोई भी नहीं है। ना ही कोई उसका आसरा है, इसलिए वह भटक रही हैं।
जब यह बात महिला के माता-पिता को पता चली तो उन्होंने भारत में अपने समधी यानि महिला के ससुर से मदद मांगी है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि उसका ससुर मदद करने की बजाय लड़की के माता-पिता से दहेज की मांग कर रहा है। महिला ने अमेरिकी विदेश मंत्रालय से भी न्याय की गुहार लगाई है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने उसके पति को F1 छात्र वीजा जारी किया था। न्याय की आस में महिला ने फ्रेडी मैक से भी संपर्क किया , फिलहाल उनके पति वहीं पर कार्यरत है।
बताया जा रहा है कि नवविवाहित को उसके पति द्वारा इतना प्रताड़ित किया जाने लगा कि उसने 15 जून को अपार्टमेंट में पुलिस को बुला लिया।  महिला के अनुसार 1 मार्च 2021 को अमेरिका पहुंची थी और अपने पति के साथ वाशिंगटन डीसी के वर्जीनिया उपनगर के मैकलेन स्थित उनके अपार्टमेंट रह रही थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *