भागलपुर: पीरपैंती प्रखंड के श्रीमतपुर हजूर नगर पंचायत से यात्रियों से भरी नाव नदी में पलट जाने के खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि करीब 11 लोग दियारा इलाकें से नदी के रास्ते आ रहें थे। इस क्रम में उनकी नाव मोहर्रम मेला मैदान के पास मरगांग में पलट गई। नाव पलटने की यह घटना शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे के आसपास की है।
जानकारी के अनुसार आसपास के ग्रामीण दियारा इलाके में मक्का और घास काटने गए थे। सभी मक्का और घास काटने के बाद उसे लादकर नाव में सवार होकर वापस लौट रहे थे। मरगांग के पास नदी की तेज धारा में नाव का बैलेंस बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर नदी में पलट गया। नाव का बैलेंस बिगड़ता देख कुछ युवक नदी में भी कूद पड़े।
नाव पर 11 लोग सवार थे जिसमें से 10 लोगों को बचा लिया गया है। जबकि एक 12 वर्षीय बच्ची नदी की तेज धारा में बह गई। बच्ची का नाम सोहिना बताया जा रहा है। कई घंटों तक बच्ची की खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
जानकारी बाद मौके पर पुलिस प्रशासन की मौके पर पहुंची। बच्ची की खोजबीन के लिए तलाशी अभियान चलाई गई है। वहीं ग्रामीणों ने वहां के एसडीओ से NDRF को बुलाए जाने की मांग की है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *