बोधगया को प्रतिष्ठित ‘सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक गंतव्य’ पर्यटन पुरस्कार

बिहार के गया ज़िले के बोधगया को प्रतिष्ठित ‘सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक गंतव्य’ पर्यटन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। महात्मा बुद्ध की ज्ञान स्थली बोधगया को केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में इस पुरस्कार से नवाजा है।

शुक्रवार को आधिकारिक बयान जारी कर दी जानकारी

बिहार के पर्यटन विभाग की ओर से शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी लोगों से साझा की गई है। मालूम हो कि बिहार सरकार की ओर से यह पुरस्कार पर्यटन विभाग के सचिव संतोष कुमार मल्ल ने ग्रहण किया।

सर्वाधिक पवित्र बौद्ध स्थलों में से एक

बता दें कि बोधगया सर्वाधिक पवित्र बौद्ध स्थलों में से एक है, जहां महात्मा बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यूनेस्को ने वर्ष 2002 में इस स्थान को विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध भी किया था। इसके साथ ही यह बिहार में पर्यटन का मुख्य स्थान है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *