पूर्व मध्य रेलवे ने ज़ारी की टॉप 30 स्टेशनों की सूची

राजेश कुमार सिंह नामक व्यक्ति के द्वारा मांगे गए आरटीआई के जवाब में पूर्व मध्य रेल मुख्यालय के डिप्टी सीसीएम यात्री सुविधा ने अधिक राजस्व वाले टॉप 30 स्टेशनों की सूची उपलब्ध कराई है। इस सूची में आरक्षित और अनारक्षित टिकट बिक्री से एक अप्रैल से 30 सितंबर 2021 तक पांच माह में मिले राजस्व को आधार बनाते टॉप 30 स्टेशनों की सूची रेलवे ने जारी की है।

पटना जंक्शन को मिला सबसे अधिक राजस्व

सबसे अधिक राजस्व हासिल करने की सूची में टॉप पर जंक्शन पटना है। यहां एक अप्रैल से 30 सितंबर 2021 तक प्राप्त राजस्व 202 करोड़ 45 लाख 52 हजार 962 रुपए रहा। टॉप 30 में सबसे नीचे स्थान वाले अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन से सात करोड़ 24 लाख 4 हजार 237 रुपए राजस्व मिले। बात करें दानापुर जंक्शन की तो दानापुर जंक्शन से 108 करोड़ 75 लाख 65 हजार 200, मुजफ्फरपुर से 84 करोड़ 99 लाख 78 हजार 368, दीनदयाल उपाध्याय से 68 करोड़ 26 लाख 19 हजार 40 और दरभंगा से 57 करोड़ 78 लाख 4 हजार 782 रुपए राजस्व मिले।

टॉप 30 स्टेशनों की सूची

1. पटना
2. दानापुर
3. मुजफ्फरपुर
4. दीनदयाल उपाध्याय
5. दरभंगा
6. गया
7. समस्तीपुर
8. धनबाद
9. राजेंद्रनगर टर्मिनल
10. बक्सर
11. आरा
12. बरौनी
13. सहरसा
14. पाटलिपुत्र
15. हाजीपुर
16. कोडरमा
17. डेहरी ऑन सोन
18. कियूल
19. बापूधाम मोतिहारी
20. सासाराम
21. मधुबनी
22. खगड़िया
23. सोनपुर
24. बेतिया
25. जयनगर
26. बेगूसराय
27. रक्सौल
28. बगहा
29. सकरी
30. अनुग्रह नारायण रोड

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *