कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सदानंद सिंह की तबियत फिर बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि उनकी स्थिति गंभीर थी जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल उनका इलाज पटना के किसी निजी अस्पताल में चल रहा है। कहलगांव के पूर्व विधायक और 78 वर्षीय सदांनद की हालत पहले से स्थिर बनी हुई है।
कद्दावर कोंग्रेसी नेता सदानंद सिंह के पुत्र ई शुभानंद मुकेश ने यह बताया है कि उनके पिताजी की तबियत 8-9 जुलाई से ही खराब चल रही है। उनका इलाज दिल्ली के अस्पताल में भी चला। करीब दो सप्ताह तक उनका इलाज दिल्ली में चली। इस दौरान उनकी तबियत में सुधार होने के बाद उन्हें दिल्ली से पटना लाया गया। कांग्रेस नेता को एक अगस्त को एम्बुलेंस के माध्यम से दिल्ली से उनके पटना स्थित घर पर लाया गया।
रविवार को उनकी तबियत फिर से बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। जिसके बाद उन्हें पटना के क्युरिस हॉस्पिटल के आइसीयू में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उनकी पत्नी मीणा देवी भी हैं। बताया जा रहा है कि 97 वर्षीय कामिनी देवी लगातार अपने बेटे सदानंद के बारे में फोन पर जानकारी ले रहीं हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *