गंगा का जलस्तर लगातार तीन दिनों से बढ़ता ही जा रहा है। बढ़ रहे गंगा के जलस्तर से कई गांव में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। बिहार के कटिहार के चार प्रखंड के गांव में गंगा नदी का पानी प्रवेश कर चुका है। वहीं मुंगेर का दियारा क्षेत्र गंगा के पानी जलमग्न हो गया है। जबकि शहरी इलाकों में भी पानी भरने लगा है।
यह कहा जा रहा है कि कटिहार जिले में महानंदा नदी को छोड़कर बाकी सभी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर मनिहारी में खतरे के निशान से 89 सेंटीमीटर ऊपर हो गया है। बरारी में गंगा खतरे के निशान से 36 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। इसके अलावा बरंडी नदी का जलस्तर भी लाल निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर हो गया है।
कोसी नदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। कुरसेला रेलवे पुल के पास कोसी खतरे के निशान से 60 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। गंगा नदी के उफान पर आने का कारण सोन नदी में पानी छोड़ने को बताया जा रहा है। गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण कटिहार के कई स्थलों पर बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। यहां के अमदाबाद, मनिहारी, कुरसेला और बरारी प्रखंड के इलाकों में मौजूद गांवों में गंगा का पानी प्रवेश कर चुका है।
गंगा के पानी से आई बाढ़ के सबसे अधिक मनिहारी का धुरिया प्रभावित हुआ है। इस मामले में बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधीक्षण अभियंता गोपाल चंद्र मिश्र ने बताया है गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सभी अभियंताओं को हाई अलर्ट कर दिया गया गया। अभियंताओं से सतर्क रहने को कहा गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *