बिहार में मानसून सक्रिय है। इस वजह से लगातार छिटपुट और भारी बारिश हो रही है। बारिश होने की वजह से कई नदियां उफान पर आ गई है। जबकि कुछ नदियां तो खतरे के निशान से भी ऊपर बह रही है।  इसी बीच आज भी भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।  ऐसा अनुमान लगाया गया है कि उत्तर बिहार के कई जगहों पर मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश हो सकती है।
इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। आई एमडी की माने तो ट्रफ लाइन इन दिनों बिहार से होकर गुजर रही है इस वजह से सूबे में मानसून अच्छी तरह से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार कई जगह पर ठनका गिरने की संभावना भी जताई गई है इसलिए लोगों को सावधान रहने को रहने की अपील की गई है। क्योंकि ठनका के चपेट में आने से लोगों की मृत्यु हो जाती है। ऐसी कई खबरें हमारे बीच आ चुकीं हैं।
मौसम विभाग ने भागलपुर बांका मुंगेर खगड़िया सहित कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। वहीं  पिछले 24 घंटे की बात करें तो इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होती रही है।
बिहार में बदलते मौसम के वजह से तापमान में भी बदलाव देखा जा रहा है। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान जहां 33 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं भागलपुर और पूर्णिया का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  जबकि बिहार के मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया
आपको बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर गंगा का जलस्तर और बढ़ जाता है तो खतरा बढ़ जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *