हमारे लिए कचरा प्रबंधन एक बहुत बड़ी चुनौती है। लेकिन, बिहार में अब कचरे से निपटने के लिए नई तरकीब निकाली गई है। जी हां, बिहार में कचरा बेकार नहीं जाने वाला बल्कि अब उससे डीजल और पेट्रोल बनेगा। हाल ही में भूमि सुधार व राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने खरौना में कचरे से बायोडीजल बनाने को लेकर ग्रेविटी एग्रो एंड एनर्जी प्लांट का उद्घाटन किया।

भूमि सुधार व राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने कही यह बात

भूमि सुधार व राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने इसे लेकर कहा कि एक तरफ जहां गाँव में लोग घर के बाहर यूँही कचरा फेक देते हैं वहीं शहर में जगह की कमी की वजह से सड़कों पर ही कचरा पड़ा रहता है। इस प्लांट के बनने से कचरे को नगर निगम के माध्यम से खरीदकर इससे प्रोसेसिंग कर डीजल व पेट्रोल तैयार किया जाएगा। मालूम हो कि यह राज्य का ऐसा पहला प्लांट है। बढ़ते पेट्रोल और डीजल की कीमतों की वजह से आम लोगों की परेशानियां बढ़ती ही जा रही है। लेकिन इस प्लांट के निर्माण के बाद डीजल व पेट्रोल की कीमत बाजार से 40 से 50 प्रतिशत तक कम होगी। मिली जानकारी के अनुसार इसे नगर निगम व किसी एजेंसी को सप्लाई किया जाएगा।

नगर विधायक विजेंद्र चौधरी ने की सराहना

इस मौके पर मुज़फ्फरपुर के नगर विधायक विजेंद्र चौधरी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह आइडिया आने वाले दिनों में मील का पत्थर साबित होगा। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक परिमल कुमार सिन्हा ने कहा कि प्लास्टिक के कचरे से जीव जंतु मर रहे है। उसके धुंआ से प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। नगर निगम से कचरा खरीदने को लेकर करार किया गया है। शहर व गाँव के जितने भी प्लास्टिक के कचरे है उनको प्रोसेसिंग कर बायोडीजल बनाया जा रहा है। मौके पर उन्होंने प्लांट में 8 सदस्यीय टीम की सराहना की। उन्होंने इसे प्रमोट करने की बात कही।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *