उत्तर बिहार आने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब स्पाइसजेट की चार फ्लाइट मुंबई से उड़ान भरकर दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। यात्रियों की संख्या को देखते हुए स्पाइस जेट ने मुंबई से दरभंगा के लिए अपने उड़ानों की संख्या को बढ़ा दी है। सुबह से दोपहर तक रोजाना चार उड़ान मुंबई से दरभंगा के लिए उड़ान भरेंगे।
इससे पहले स्पाइसजेट के दो विमान मुंबई से दरभंगा आते थे। मुंबई से दरभंगा के लिए आने वाली स्पाइसजेट की विमानों की यात्रा के लिए अग्रिम बुकिंग शुरू कर दी गई है। यहां तक का शुरुआती किराया ₹4000 के आसपास है।
मुंबई से दरभंगा जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ही स्पाइसजेट ने 15 अगस्त से दरभंगा के लिए मुंबई से चार विमानों को उड़ाने का फैसला लिया है। हालांकि दरभंगा से मुंबई जाने वाले यात्रियों की संख्या संख्या में अधिक इजाफा नहीं हुआ है।
मुंबई से दरभंगा आने वाली दो विमानों की समय सारणी पहले की तरह ही रहेंगे। मुंबई से पहला विमान वसुबह 10:50 पर उड़ान भरेगा। वहीं अंतिम उड़ान दोपहर 1:30 बजे मुंबई एयरपोर्ट से दरभंगा के लिए टेक ऑफ करेगा।
दरभंगा मुंबई व दिल्ली रूट हवाई यात्रियों के दृष्टिकोण से काफी भीड़भाड़ वाला रूट माना जाता है। सबसे अधिक हवाई यात्री इसी रुट पर सफर करते हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि विमानों की संख्या बढ़ने के कारण टर्मिनल पर यात्रियों की संख्या भी बढ़ेगी। जिससे वहां भीड़ बढ़ेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *