बिहार सरकार राजस्व के द्वारा अंचल अधिकारियों के साथ-साथ दाखिल खारिज करने का अधिकार राजस्व अधिकारियों को भी देने पर विचार किया जा रहा है। बिहार में दाखिल खारिज यानी म्यूटेशन के लिए नई व्यवस्था जल्द ही लागू कर दी जाएगी। इसकी घोषणा राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने एक कार्यक्रम के दौरान इस बात की सूचना देते हुए बताया कि बिहार सरकार राजस्व अधिकारियों का कार्य क्षेत्र बढ़ाने जा रहा है।

अधिकारियों को अपने डोंगल से काम करने का होगा अधिकार

बता दें कि राजस्व अधिकारियों को जाति आवास एवं आय प्रमाण पत्र जारी करने का अधिकार देने पर पहले ही फैसला किया जा चुका है और इसके साथ ही सभी अधिकारियों को अपने डोंगल से काम करने का अधिकार होगा। इसके अलावा सभी राजस्व अधिकारियों को वाहन की सुविधा भी दी जाएगी।

868 विभाग को 4400 राजस्व कर्मचारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व अधिकारियों के पुराने बैच को अब अंचल अधिकारी में प्रोन्नति भी दी जाएगी। अब तक राज्य सरकार को 566 राजस्व अधिकारियों के साथ-साथ 1764 नियमित अमीन नियुक्ति प्रक्रिया के बाद मिल चुके हैं। इसके साथ ही इस महीने 868 विभाग को 4400 राजस्व कर्मचारी मिल जाएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *