राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार ने राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत पटना में अनुबंध में माइक्रोबायोलॉजिस्ट और सीनियर लैब तकनीशियन की सीधी भर्ती 2021 निकाली है। अभ्यर्थियों का टेस्ट, दोनों पदों के लिए 22 दिसंबर और 23 दिसंबर,2021 को होगा। आपको बता दें कि उम्मीदवारों का चयन होने के बाद उन्हें तीन महीने के लिए प्रोबेशन पीरियड को सफलतापूर्वक पूरा करना होगा। इस समय अवधि के खत्म होने के बाद उनकी भर्ती हो जाएगी। परिवीक्षा काल के दौरान अभ्यर्थियों के प्रदर्शन का प्राधिकारी द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा। प्रदर्शन पर संतुष्ट होने पर 60 वर्ष तक के लिए इन पदों पर भर्ती मिलेगी। कुल 26 पदों के लिए भर्ती के लिए योग्यता, मानदंड से जुड़ी जानकारी के लिए इसकी अधिसूचना को देख सकते हैं।अधिसूचना एसएचएस बिहार की आधिकारिक वेबसाइट statehealthsocietybihar.org पर जारी की गई है।

इन तिथियों को होंगी साक्षात्कार

माइक्रोबायोलॉजिस्ट पद के लिए साक्षात्कार 22 दिसंबर, 2021 को आयोजित किए जाएंगे। जबकि, सीनियर लैब तकनीशियन के पद के लिए इंटरव्यू 23 दिसंबर, 2021 को होने निर्धारित हैं। एसएचएस भर्ती के इंटरव्यू का समय समय दोनों तारीखों पर सुबह 10 बजे से शुरू होंगे और दोपहर 12 बजे तक चलेंगे।वहीं, साक्षात्कार का स्थान कॉन्फ्रेंस हॉल, एसएचएस, बिहार, परिवार कल्याण भवन, शेखपुरा, पटना-800014 रखा गया है।

इतनी रखी गयी है उम्र सीमा

आवेदनकर्ताओं की उम्र एक अगस्त, 2021 तक 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। अधिकतम उम्र सीमा, गैर आरक्षित वर्ग/ ईडब्ल्यूएस के लिए 37 वर्ष (पुरुष), गैर आरक्षित वर्ग/ ईडब्ल्यूएस के लिए 40 वर्ष (महिला), अनुसूचित जाति (एससी)/ अनुसूचित जनजाति (एसटी) पुरुष/ महिला के लिए 42 वर्ष होनी चाहिए। पीडब्ल्यूडी आवेदनकर्ताओं के लिए उम्र में 10 वर्ष की छूट दी गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *