बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग द्वारा सब इंस्पेक्टर (एसआई) एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिए गए हैं। बिहार पुलिस एसआई के 1,998 पदों पर और सार्जेंट के 215 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा के तहत चयन होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in से प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा 26 दिसंबर 2021 को आयोजित होने वाली है। उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश पत्र ले जाना होगा।

200 अंकों के पूछे जाएंगे 100 प्रश्न

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। उम्मीदवारों को 200 अंकों के 100 प्रश्न दिए जाएंगे। नकारात्मक अंकन योजना के तहत प्रत्येक गलत उत्तर के लिए कुल 0.2 अंक काटे जाएंगे। प्रश्न करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों से पूछे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जा सकते हैं।

ऐसे करे एडमिट कार्ड डाऊनलोड

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं। अब होम पेज पर बिहार पुलिस टैब पर जाएं और बिहार पुलिस बल में एसआई और सार्जेंट के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र के लिंक पर क्लिक करें। अब अपनी जानकारियों को भरें और दर्ज के बटन पर क्लिक करें। अब प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। प्रवेश पत्र को जांचें, फिर डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *