बिहार की हवा दिन-प्रतिदिन दूषित ही होती जा रही है। हवा में लगातार धूल-कण की मात्रा तय मानक से काफी अधिक पाई जा रही है। बीते कुछ समय से राज्य की हवा में धूल-कण की मात्रा तय मानक से काफी अधिक रिकॉर्ड की गई है। यानी बिहारवासी अत्यधिक ज़हरीली हवा में सांस ले रहे हैं । विशेषज्ञों के अनुसार, जल्द उचित कदम नहीं उठाए गए तो यह स्थिति जनवरी तक बनी रह सकती है। गुरुवार को बक्सर देश का सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 456 रिकार्ड किया गया। इसके अलावा मुंगेर, छपरा, सिवान, मुजफ्फरपुर, सासाराम, गया और दरभंगा में भी ज्यादा प्रदूषण रिकार्ड किया गया। वहीं, दिल्ली में प्रदूषण की मात्रा 254 दर्ज की गई।

सर्वाधिक प्रदूषित शहर

बक्सर : 456 AQI

मुंगेर : 444 AQI

छपरा : 412 AQI

सिवान : 401 AQI

मुजफ्फरपुर : 401 AQI

सासाराम : 395 AQI

गया : 383 AQI

दरभंगा : 363 AQI

राजगीर : 355 AQI

पटना : 351 AQI

बिहारशरीफ : 340 AQI

मोतिहारी : 318 AQI

बेतिया : 310 AQI

आरा : 302 AQI

पटना के अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण का स्तर

इको पार्क : 390

चिडिय़ाघर : 354

गांधी मैदान : 349

पटना सिटी : 343

दानापुर : 320

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *