दिसंबर का महीना आ चुका है और अब बिहार में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जहां पहले दिन में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है, तो वहीं रात में हल्की ठंड महसूस हो रही थी। वहीं, अब राज्य में ठंड ने अपना कहर बड़पना शुरू कर दिया है। ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के 20 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया हैं। खबर के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य के कई शहरों का न्यूनतम पारा सात डिग्री तक गिरा है। और अब कंपकपी के साथ ठिठुरन बढने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य में शीतलहर का कहर भी देखने को मिल रहा है। बर्फीले इलाकों और शुष्क मरुभूमि से आ रही सर्द पछुआ हवा के कारण बिहार के सभी जिलों में अब शीतलहर का असर दिखने लगा है। राजधानी पटना में भी न्यूनतम तापमान गिरने का सिलसिला लगातार बरकरार है।

दिन में भी ठंड का दिख रहा असर

पिछले तीन दिनों से न्यूतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया जा रहा है जबकि तेज पछुआ हवा के कारण दोपहर में भी ठंड का अहसास हो रहा है। मंगलावर को पटना में सुबह के समय हल्का धुंध भी देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में शीतलहर का प्रकोप देखा जा रहा है।

गया रहा सबसे ठंडा प्रदेश

राजधानी पटना में सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस तो गया में सबसे कम 4.1 डिग्री सेल्सियस तापमान होने से लोगों को दिनभर ठंड का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान औसत न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 22-23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *