राज्य के 20 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया हैं। खबर के अनुसार कुछ दिनों के अंदर राज्य के कई शहरों का न्यूनतम पारा सात डिग्री तक गिरा है। और अब कंपकपी के साथ ठिठुरन बढने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य में शीतलहर का कहर भी देखने को मिल रहा है। बर्फीले इलाकों और शुष्क मरुभूमि से आ रही सर्द पछुआ हवा के कारण बिहार के सभी जिलों में अब शीतलहर का असर दिखने लगा है। राजधानी पटना में भी न्यूनतम तापमान गिरने का सिलसिला लगातार बरकरार था। लेकिन अब बिहार में अगले 48 घंटे तक ठंड से थोड़ी राहत होगी। रात के तापमान में गिरावट नहीं होने से ठंड का असर नहीं दिखेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के ऊपर बने उच्च दबाव के क्षेत्र के कारण मौसम शुष्क व स्थिर बना रहेगा। पूर्वानुमान है कि आने वाले 48 घंटे के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

24 घंटे में बढ़ा तापमान

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहा। राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री और अधिकतम 22 से 23 से डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य का सबसे कम तापमान गया में 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना में 8.5 डिग्री, भागलपुर 10.8 डिग्री, पूर्णिया 10.3 डिग्री, वाल्मिकीनगर 9.5 डिग्री, मुजफ्फरपुर 11.6 डिग्री, छपरा 10.2 डिग्री दरभगा 10.6 डिग्री, फारिबशगंज 12 डिग्री और सुपौल 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राज्य में एक या दो स्थानों पर कोहरा छाया रहा। वहीं सबसे कम विजिबिलिटी 800 मीटर गया एवं पूर्णिया में दर्ज की गई।

जानिए अगले 48 घंटे का हाल

अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के एक या दो स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा अथवा धुंध छाए रहने की संभावना है। अगले 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में दो से 3 डिग्री की गिरावट होगी। इस दौरान आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *