बिहार के भागलपुर में एक साधु को बुरी तरह से पीटने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुछ दबंगों ने 55 वर्षीय साधु गुरुदेव मंडल की बुरी तरह से पिटाई कर दी है। रविवार के दिन सुबह 10:00 बजे हुई इस घटना के बाद आसपास के लोगों के बीच खौफ का माहौल है। गुरुदेव मंडल की पिटाई के बाद बुरी तरह जख्मी हो गए, जिसके बाद उन्हें मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुदेव की हालत नाजुक बताई जा रही है।
दबंगों की पिटाई से गुरुदेव के हाथ पैर और गर्दन में काफी चोट लगी है। वहीं उनके शरीर के हिस्से भी जख्मी है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद पुलिस ने दबंगों की तलाश जारी कर दी है। मारपीट करने वाले के बारे में यह कहा जा रहा है कि वह सभी अभी फरार हो चुके हैं। सबौर थाना क्षेत्र के रजन्दीपुर में हुई इस घटना के बाद गुरुदेव मंडल के पड़ोस में रहने वाले लोगों के बीच आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बहुत पुराना बाबा महंत का स्थान है। जहां पर बजरंगबली की प्रतिमा स्थापित है। आने वाले सावन पूर्णिमा के दिन वहां पर रामधुन अष्टयाम करने की योजना बनाई गई थी। इसी की तैयारी के अंतर्गत साधु गुरुदेव मंडल अन्य साधु के साथ मिलकर मंडप को तैयार कर रहे थे। दबंगों वहां पर उसे अपनी जमीन बताकर मंडप निर्माण के कार्य को बंद करा दिया। इस दौरान साधु गुरुदेव ने इसका विरोध किया। विरोध करने के बाद करीब 15 की संख्या में आये दबंगों ने साधु पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
कुछ लोगों का कहना है कि दबंगों ने साधु की गला दबाने की भी कोशिश की। मामला को बढ़ता देख आसपास के गांव के अन्य ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए और मामले को शांत कराया। ग्रामीणों ने दबंगों की पिटाई से घायल हुए साधु को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। दबंगों द्वारा अष्टयाम के लिए तैयार किए जा रहे निर्माणाधीन मंडप में भी तोड़फोड़ किया गया। वहां मौजूद दीवार और चापाकल को भी तोड़ दिया।
मामले की जानकारी सबौर थानाध्यक्ष थानेदार सुनील कुमार झा के पास पहुंची है। जिसके बाद उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए दोषियों को सख्त कार्रवाई की जाने की बात कही है। फिलहाल दबंगों की तलाश जारी कर दिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *