भागलपुर में ट्रक के चपेट में आने से एक स्कूली छात्रा की मृत्यु हो गई है। आठवीं कक्षा की छात्रा अपने स्कूल में मिड दे मील का अनाज लाने गई थी। छात्रा अपने स्कूल से लौट रही थी तभी सबौर थाना क्षेत्र के तैरना कैनरा बैंक के पास उसे एक ट्रक ने रौंद दिया। मृतक छात्रा की पहचान गुनगुन कुमारी के रूप में हुई है। वह जिजियाउद्दीन चौक निवासी महेश मंडल की पुत्री थी।
13 वर्षीय गुनगुन के पिता महेश मंडल ने बताया कि उनकी बेटी कन्या मध्य विद्यालय सबौर में आठवीं कक्षा में पढ़ाई करती थी। सोमवार को वह अपनी एक सहेली के साथ साइकिल से स्कूल गई थी। उस स्कूल में यह जानकारी दी गई थी कि सोमवार के दिन बच्चों को मध्यान्ह भोजन का अनाज दिया जाएगा। अनाज को रखने के लिए एक उसे एक झोला की जरुरत पड़ी। इसलिए वह साईकिल से झोला लाने के लिए अपने घर लौट रही थी।
गुनगुन सड़क के नीचे से उतरकर साइकिल चलाकर घर आ रही थी तभी पीछे से आ रहे BR02GA-5287 नंबर के एक ट्रक ने उसे अपने चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में गुनगुन गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने जल्द से जल्द गुनगुन को सबौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गुनगुन की हालत गंभीर थी जिसके बाद उसे वहां से मायागंज अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मायागंज अस्पताल पहुंचने पर गुनगुन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सबौर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार झा के अनुसार इस रोड एक्सीडेंट के बाद आसपास के लोगों ने दौड़ कर गिट्टी लदे उस ट्रक और उसके ड्राइवर को पकड़ लिया जिसके द्वारा गुनगुन को रौंदा गया था। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक को जब्त करते हुए उसके चालक को गिर फ्तार कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जाने की बात कही जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *