शाम के तापमान में आएगी गिरावट

बिहार में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। जहां एक ओर दिन में धूप हो रही है तो वहीं दूसरी ओर शाम को तापमान में गिरावट आ जा रहा है।

गया रहा सबसे ठंडा

बात करें शुक्रवार के तापमान की तो शुक्रवार को राजधानी पटना में दिन का मौसम सामान्य रहा, जबकि शाम होते ही तापमान में गिरावट देखी गई। वहीं, गया राज्य का सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा। शुक्रवार को गया का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही बिहार के अन्य भागों का न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान औसतन 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे

मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस तरह की स्थिति राज्य में शनिवार को भी बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मौसम में बदलाव अभी निरंतर जारी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *