बिहार में विकास की रफ्तार को गति देने के लिए लगातार सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। हाल ही में बिहार के स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे में तब्दील किये जाने की बात भी सामने आई है। इसके अलावा राजधानी पटना में भी कई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इतना ही नहीं 4 नए एक्सप्रेसवे की सौगात भी बिहार को दी गयी है। वहीं, राजधानी पटना के आसपास कई सड़कों का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसी सिलसिले में बिहार में दो नए नेशनल हाइवे बनाने का रास्ता साफ होगया है।

इन जिलों से होकर गुजरेंगी ये हाइवे

बिहार में दो नए नेशनल हाइवे बनाने को लेकर स्वीकृति मिली हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस नेशनल हाइवे के निर्माण को लेकर मंजूरी दे दी हैं। खबर के अनुसार इस नए नेशनल हाइवे के निर्माण होने से हाजीपुर, बेगूसराय, दरभंगा, समस्‍तीपुर जिले में रहने वाले लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।

एनएच-122 बी और एनएच 527 ई को बनाने की मंजूरी

आपको बता दें की केंद्र सरकार ने बिहार में एक एनएच-122 बी और दूसरी एनएच 527 ई को बनाने की मंजूरी दी हैं। इसकी जानकारी पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने सोमवार को दी हैं। बहुत जल्द इस नए नेशनल हाइवे का निर्माण किया जायेगा। एनएच 527 ई हजमा चौक, लहेरियासराय से समस्तीपुर जिला होते हुए रोसड़ा को आमस-दरभंगा पथ से जोड़ेगा। इसके निर्माण पर 495 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जबकि एनएच 122 बी हाजीपुर में महात्मा गांधी सेतु के समीप से निकलकर यह पुराने एनएच-28 पर बछवाड़ा के समीप मिलेगी। इसके लिए 470 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *