आधा नवंबर बीतने के बाद भी ठंड नहीं बढ़ी है प्रदेश में

मानसून के बाद हुई बारिश के बाद से बिहार में मौसम का रुख पूरी तरह बदल गया था। राज्य के सभी 38 जिलों में मौसम ने करवट ले ली थी और लगातार तापमान में भी गिरावट भी आई थी। इस बाद से मौसम पूरी तरह से शुष्क है, जिससे पश्चिम की तरफ से बहने वाली पछुआ हवा के प्रभाव से मौसम सर्द होने का अनुमान था। वहीं राज्य में 4 से 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थी।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि बिहार में पश्चिमी हवा का प्रवाह होते ही 10 नवंबर तक ठंड का प्रभाव बढ़ जाएगा लेकिन आधा नवंबर बीतने के बाद भी ठंड नहीं बढ़ी है प्रदेश में।

15 नवंबर के बाद पछिया हवा की गति बढ़ेगी

अब मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार संभावना जताई जा रही है कि 15 नवंबर के बाद पछिया हवा की गति बढ़ेगी उसके बाद प्रदेश में ठंड भी बढ़ेगी। बीते 7 दिनाें में हवा की गति अधिकतम 2.2 किमी प्रतिघंटा रही है। शुक्रवार काे हवा का रुख दक्षिण-पश्चिमी और गति 2.2 किमी प्रतिघंटा थी। 11 नवंबर, 10 नवंबर, 9 नवंबर काे हवा का रुख पछिया था। लेकिन 9 काे हवा की गति एक किमी., 10 काे 1.2 किमी, 11 नवंबर काे 1.5 किमी प्रतिघंटा थी। अब अनुमान है कि 15 नवंबर के बाद से प्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *