नवंबर का आधा महीना बीत चुका हैं लेकिन अभी तक राज्य में ठंड ने पूरी तरह से अपना असर नहीं दिखाया है।
लेकिन अब जल्द ही मौसम करवट लेने वाला है और राज्य में ठंड का असर भी देखने को मिलने वाला है। पटना, गया, गोपालगंज, नालंदा सहित राज्य के सभी जिलों में अब जल्द ही ठंड अपना असर दिखाएगी। चार से पांच दिन के बाद पटना सहित इन जिलों के तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट होगी, इससे ठंड का प्रकोप राज्य में बढ़ जाएगा।

तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार से अगले पांच दिनों तक वातावरण शुष्क रहने वाला है और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट होगी। इस वजह से राज्य के सभी जिलों में ठंड बढ़ेगी और लोगों को कपकपी भी महसूस होगी। बहुत जल्द सुबह-शाम के तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट आने की उम्मीद नजर आ रही हैं।

 आज का तापमान 

बात करें आज के तापमान की तो पटना का न्यूनतम तापमान आज 13 डिग्री तक रहने वाला है। वहीं, गया का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, गोपालगंज का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तथा नालंदा का न्यूनतम तापमान आज 14 डिग्री तक रहने वाला है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *