सांप काटने के बाद एक आदमी ने गुस्से में उसे भी चबा लिया। सांप काटने के बाद व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया और कहने लगा कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मुझे काटने की, मैं भी अब तुझे भी काट लूंगा।
इतना कहने के बाद व्यक्ति ने सांप को पकड़ लिया और उसे अपने मुंह में भरकर चबाना शुरु कर दिया। इस दौरान सांप ने उसके मुंह में भी कई बार अपने दांत गड़ा दिए। जिससे व्यक्ति का मुंह लहूलुहान हो गया। लेकिन वह नहीं माना और इस हालत में भी सांप को चबाता रहा। अंत में सांप की मृत्यु हो गई फिर उस व्यक्ति ने उसे जाकर एक पेड़ की टहनी पर टांग दिया।
यह घटना बिहार के नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर डीह गांव की है। जहां शनिवार की रात करीब 8:00 बजे रामा महतो नाम के एक व्यक्ति को उसके घर के पास ही करैत सांप के एक बच्चे ने डस लिया। रामा महतो शाम में बाजार से लौटकर अपने घर आए थे और घर के दरवाजे के पास ही बैठे हुए थे। इसी दौरान सर्प दंश कि यह घटना हुई।
सांप काटने के बाद रामा गुस्से में आ गए और उन्होंने सांप को पकड़ कर उसे चबाना शुरू कर दिया। इसके बाद सांप की मृत्यु हो गई। इस दौरान भी सांप ने रामा को कई बार डंसा। रामा के मुंह से खून निकलने लगा। लेकिन रामा नहीं माने और सांप को चबा कर मार डाला। बाद में उस मरे हुए सांप को अपने घर के पास मौजूद पेड़ की टहनी पर टांग दिया।
इसे घटना के बाद परिवार के लोगों ने 65 वर्षीय रामा को अस्पताल जाने के लिए कहा लेकिन वो नहीं माने। रामा यह कहकर सोने चलें गए कि उन्हें कुछ नहीं होगा क्योंकि वो सांप का बच्चा था। इसके बाद सुबह जब आंख खुली तो परिवार के सदस्यों ने रामा को बेहोश पाया। जिसके बाद परिवारवालों ने उन्हें आननफानन में रामा को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रामा ने दम तोड़ दिया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *