भाजपा फारबिसगंज नगर कार्यकर्ताओं की एकदिवसीय कार्यशाला, राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान पर चर्चा

अररिया में भाजपा की ओर से आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान की तैयारी को लेकर सोमवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। फारबिसगंज नगर के कार्यकर्ताओं का यह कार्यक्रम नगर उपाध्यक्ष आयुष कुमार की अध्यक्षता में स्थानीय रेणु सार्वजनिक पुस्तकालय में हुआ। कार्यशाला को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
अभियान के मुख्य कार्यक्रम और तिथियां
वक्ताओं ने कहा कि आजादी के बाद नरेंद्र मोदी एकमात्र ऐसे नेता हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के तौर पर 25 वर्षों के सेवा काल को पूर्ण किया है। प्रधानमंत्री के जन्म दिवस 17 सितंबर को हर घर, हर बूथ और मठ मंदिरों में आशीर्वाद का दिया जलाने के साथ युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान किया जाएगा। 23 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच सेवा चित्र के माध्यम से स्कूल कॉलेजों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता होंगी तथा गांव शहर में संगीतमय नाटकों से पीएम के 25 वर्षों के सेवा कार्यों को बताया जाएगा।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती और अन्य आयोजन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती 25 सितम्बर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर के बीच आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन उत्सव मनाया जाएगा। कहानी बदलाव के जरिए सरकारी योजनाओं से बदले लोगों के जीवन की कहानी सोशल मीडिया में साझा की जाएगी। 7 अक्तूबर से सेवा ज्योति यात्रा हर बूथ से निकलकर जिला मुख्यालय पहुंचेगी तथा 17 अक्टूबर को जनसेवक महाकुंभ का आयोजन होगा जिसमें पंचायत से लेकर करीब डेढ़ लाख पार्लियामेंट प्रतिनिधियों का सम्मेलन होगा। इसके अलावा इनोवेशन चैलेंज, घर-घर रंगोली और सामूहिक वंदे मातरम गायन जैसे कार्यक्रम भी आयोजित होंगे जिसमें कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।