भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने वरिष्ठ जनसंघ कार्यकर्ता जोहन राम के निधन पर जताया गहरा शोक

Ghazala Saheb6 September 20261 min read11 viewsBihar
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने वरिष्ठ जनसंघ कार्यकर्ता जोहन राम के निधन पर जताया गहरा शोक

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने वरिष्ठ जनसंघ कार्यकर्ता, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अरवल जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष जोहन राम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 90 वर्षीय जोहन राम अरवल जिले के करपी के रहने वाले थे और उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा प्रदेश कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गई।

राजनीतिक और सामाजिक जीवन

जोहन राम ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रवादी विचारधारा और संगठन की सेवा में समर्पित कर दिया था। वह वर्ष 1972 में जहानाबाद के मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे और वर्ष 2001 में कांको, जहानाबाद तथा वर्ष 2006 में अरवल के वंशी से जिला परिषद सदस्य चुने गए थे।

Share:

Comments

Leave a comment