पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Ghazala Saheb25 August 20261 min read160 viewsBihar
पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

गणमान्य लोगों ने अर्पित किए पुष्प

देशरत्न मार्ग एवं सर्कुलर पथ चौराहा स्थित प्रतिमा के समीप यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पूर्व मुख्यमंत्री के पौत्र डॉ मनीष मंडल, उनके परिजन और अनेक सामाजिक तथा राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

जयंती के इस विशेष अवसर पर कई देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत और देश भक्ति गीतों का गायन किया गया।

Share:

Comments

Leave a comment