बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड को पावर सेक्टर में मिला प्रतिष्ठित स्किल एक्सिलेंस अवार्ड-2026

Ghazala Saheb21 August 20261 min read32 viewsBihar
बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड को पावर सेक्टर में मिला प्रतिष्ठित स्किल एक्सिलेंस अवार्ड-2026

बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) को पावर सेक्टर में इंडक्शन स्किलिंग के लिए प्रतिष्ठित स्किल एक्सिलेंस अवार्ड-2026 फॉर पॉवर सेक्टर से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित वोल्ट कार्यक्रम के तहत पीएसएससी की इंडस्ट्री कंसल्टेशन वर्कशॉप में प्रदान किया गया।

ऊर्जा सचिव अजय यादव का बयान

अवार्ड मिलने पर ऊर्जा सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बीएसपीएचसीएल, अजय यादव ने कहा कि यह अवार्ड कंपनी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 1,900 तकनीशियनों की इंडक्शन स्किलिंग के माध्यम से कंपनी ने कुशल, सुरक्षित और जिम्मेदार तकनीकी मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है और भविष्य में भी कौशल विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

राष्ट्रीय पहचान और प्रशिक्षण कार्यक्रम

यह सम्मान बीएसपीएचसीएल द्वारा कुशल एवं प्रशिक्षित विद्युत मानव संसाधन तैयार करने तथा नवनियुक्त तकनीकी कर्मियों के लिए प्रभावी प्रशिक्षण व्यवस्था विकसित करने के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी द्वारा केंद्रीयकृत रूप से तकनीकी एवं अन्य कर्मियों की दक्षता बढ़ाने के लिए इंडक्शन ट्रेनिंग, तकनीकी प्रशिक्षण और कौशल उन्नयन सहित कई कार्यक्रम संचालित किए गए हैं।

Share:

Comments

Leave a comment