बक्सर के ग्लोबल विजडम स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया ग्रीन डे और सावन महोत्सव, बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

Ghazala Saheb25 August 20261 min read54 viewsBihar
बक्सर के ग्लोबल विजडम स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया ग्रीन डे और सावन महोत्सव, बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

बक्सर, 25 अगस्त: इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग के समीप स्थित ग्लोबल विजडम स्कूल में ग्रीन डे के साथ सावन महोत्सव का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और पेड़ों को सुरक्षित रखने का संदेश समाज तक पहुंचाना रहा।

पर्यावरण जागरूकता रैली

विद्यालय के निदेशक प्रकाश पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों की पर्यावरण जागरूकता रैली को रवाना किया। कतारबद्ध होकर बच्चों ने पेड़ लगाओ-हरियाली बचाओ, हमारी धरती करे पुकार, पेड़ लगाकर करो उद्धार, वृक्ष लगाओ-देश बचाओ और आओ मिलकर पेड़ लगाएं, धरती को हम स्वर्ग बनाएं जैसे नारों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

कांवर यात्रा और पूजा-अर्चना

इस दौरान बच्चों ने आकर्षक कांवर यात्रा का पथ संचलन करते हुए शिव मंदिर परिसर में पहुंचकर भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश एवं भगवान कार्तिकेय की पूजा-अर्चना की।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं

विद्यालय परिसर में मेहंदी प्रतियोगिता, कजरी गायन, चित्रकला, क्राफ्ट, ॐ-त्रिशूल एवं सावन नृत्य सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या निशा राय एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के माध्यम से बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के साथ भारतीय संस्कृति और सावन की परंपराओं का संदेश भी दिया।

Share:

Comments

Leave a comment