बक्सर में विधायक और एसडीएम ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Ghazala Saheb5 September 20261 min read39 viewsBihar
बक्सर में विधायक और एसडीएम ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

बक्सर, 05 सितंबर। ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शंभू नाथ सिंह यादव और डुमरांव अनुमंडल एसडीएम राजीव कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सिमरी, जवही दीयर, महाजी डेरा और तिलक राय की डेरा जैसे तटीय गांवों का निरीक्षण किया।

  • विधायक और एसडीएम ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा।
  • ग्रामीणों से बातचीत कर जानी बाढ़ की स्थिति और समस्याएं।
  • अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

बाढ़ की स्थिति और ग्रामीणों की प्रतिक्रिया

दौरे के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत करके बाढ़ की स्थिति और उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित उच्च अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव में बाढ़ के पानी को रोकने के लिए आपके अथक प्रयास से पत्थर के स्टड लगाए गए थे, जिससे बाढ़ के पानी का प्रभाव कम हुआ और आज हमारा गांव सुरक्षित है। ग्रामीणों ने विधायक का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

अधिकारियों के निर्देश और अपील

विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए और ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने दी जाए। उनके साथ निरीक्षण करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि बाढ़ के पानी से अपने आप को खुद बचाना है एवं बाढ़ के पानी में नहाने से भी बचाना है, क्योंकि इसमें बाढ़ के पानी में जीव जंतु बहकर आते हैं जो इंसान के लिए खतरा से कम नहीं है। इस मौके पर सिमरी अंचल अधिकारी भगवती शरण पांडेय एवं तमाम चक्की जवही दियारा के लोग उपस्थित होकर विधायक एवं अधिकारी के बात सुने।

Share:

Comments

Leave a comment