बक्सर के चौसा मुफस्सिल थाने में फरियादियों की सुनवाई और पुलिसकर्मियों के व्यवहार पर उठे गंभीर सवाल

Ghazala Saheb11 September 20261 min read10 viewsBihar
बक्सर के चौसा मुफस्सिल थाने में फरियादियों की सुनवाई और पुलिसकर्मियों के व्यवहार पर उठे गंभीर सवाल

बिहार सरकार के पुलिसिंग व्यवस्था को घर-घर तक पहुंचाने के दावों के बीच, बक्सर के चौसा मुफस्सिल थाने में शुक्रवार को पहुंचे फरियादियों ने व्यवस्था और पुलिसकर्मियों के व्यवहार पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। लोगों का आरोप है कि थाने पहुंचने पर उन्हें अपेक्षित सम्मान और सहज वातावरण नहीं मिल रहा है।

पुलिसकर्मियों के व्यवहार से नाराजगी

विभिन्न मामलों को लेकर थाना पहुंचे लोगों ने बताया कि वहां मौजूद महिला कर्मियों और कुछ पदाधिकारियों के बातचीत करने के तरीके से वे काफी नाराज हुए। फरियादियों का कहना है कि वे अपनी समस्या का समाधान कराने आते हैं, लेकिन कई बार ऐसा व्यवहार मिलता है जिससे लगता है कि वे गलत जगह आ गए हैं।

थाना अध्यक्ष की उपलब्धता पर सवाल

स्थानीय लोगों ने थाना अध्यक्ष की उपलब्धता को लेकर भी नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि फोन करने पर अक्सर बैठक में होने की बात कही जाती है, जबकि ग्रामीण जब थाने पहुंचते हैं तो उन्हें समुचित सुनवाई के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है।

सीसीटीवी निगरानी की मांग

लोगों ने सुझाव दिया कि वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिदिन थानों की सीसीटीवी गतिविधियों की निगरानी करनी चाहिए। इससे यह पता चलेगा कि पुलिसकर्मी आम लोगों के साथ कैसा व्यवहार कर रहे हैं और कार्यप्रणाली में सुधार आ सकेगा। इस मामले में एसपी का पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

Share:

Comments

Leave a comment