बक्सर में एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर सभी थानों में प्रतिदिन रोल कॉल अनिवार्य, पुलिसकर्मियों को मिल रहे निर्देश

बक्सर में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में प्रतिदिन रोल कॉल की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से कराई जा रही है। रोल कॉल के माध्यम से पुलिस बल को दिनभर की ड्यूटी एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया जा रहा है।
इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों को नवीनतम सूचनाओं एवं निर्देशों से अपडेट रखना, उनकी समस्याओं को सुनना तथा उनका समाधान सुनिश्चित करना है। रोल कॉल के दौरान दिनभर के पुलिस कार्यों की रूपरेखा तैयार कर आवश्यक जिम्मेदारियां भी निर्धारित की जाती हैं।
नियमित रोल कॉल से पुलिस बल के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी। जिले में पुलिसकर्मियों को अनुशासित, तत्पर और हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रखने की दिशा में यह प्रक्रिया लगातार जारी है।