छपरा में दवा प्रतिनिधियों का वार्षिक अधिवेशन संपन्न, नई कार्यकारिणी घोषित

सारण, 07 सितंबर: बिहार प्रदेश सेल्स रिप्रेजेंटेटिव संगठन छपरा यूनिट का वार्षिक अधिवेशन एक निजी विवाह भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय व प्रांतीय स्तर के कई संघ नेता और चिकित्सक शामिल हुए।
समारोह में आईएमए छपरा के सचिव डॉ. सुधांशु शेखर मिश्रा, आईएमए सेंट्रल सारण के अध्यक्ष डॉ. डी.के. सिंहा, सचिव डॉ. रवि रंजन, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. चंदन कुमार सिंह, बीसीडीए अध्यक्ष अभिषेक कुमार, एनएफएसआरयू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, बीपीएसआरए बिहार-झारखंड के अध्यक्ष संत कुमार और महासचिव मनोज कुमार सिंह सहित कई अतिथि उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने बताया कि संगठन सदस्यों को छह लाख रुपये का बीमा लाभ देता है तथा उनके हितों व अधिकारों के लिए संघर्ष करता है। एनएफएसआरयू कोषाध्यक्ष ने लेबर लॉ की जानकारी दी, वहीं आईएमए के डॉक्टरों ने दवा प्रतिनिधियों को स्वास्थ्य सेवा का अहम हिस्सा बताया।
कार्यक्रम में छपरा यूनिट की नई कमेटी का गठन हुआ, जिसमें अध्यक्ष दीपक कुमार, सचिव संजीव कुमार, उपाध्यक्ष मुकेश रंजन और संयुक्त सचिव पवन कुमार ओझा व पी.के. त्रिपाठी मनोनीत किए गए। ऑर्गेनाइजिंग हेड संजय कुमार सिंह और सचिव संजीव कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।