छपरा जंक्शन पर बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Ghazala Saheb8 September 20261 min read21 viewsBihar
छपरा जंक्शन पर बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

सारण में रेलवे सुरक्षा बल और पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। छपरा जंक्शन के पूर्वी यार्ड में रेलवे सुरक्षा बल, सीआईबी और राजकीय रेलवे पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ तीन संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

बरामद शराब और तस्करों की पहचान

तलाशी के दौरान इनके पिट्ठू और ट्रॉली बैग से कुल 24.66 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। इस बरामद शराब की बाजार में अनुमानित कीमत 26,430 रुपये है जिसमें विभिन्न ब्रांड की कुल 61 बोतलें शामिल हैं। गिरफ्तार तस्करों की पहचान निखिल कुमार महिषौर, वैशाली निवासी निखिल कुमार, कदम कुआं पटना निवासी पंकज कुमार एवं जंदाहा पटना निवासी अंकित कुमार के रूप में हुई है।

कार्रवाई करने वाली टीम और आगे की जांच

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में आरपीएफ और जीआरपी के कई अधिकारी और कर्मी शामिल रहे। जीआरपी छपरा ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share:

Comments

Leave a comment