छपरा नगर निगम ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए जारी किया कंट्रोल रूम नंबर, तुरंत दर्ज कराएं शिकायत

Ghazala Saheb24 August 20261 min read42 viewsBihar
छपरा नगर निगम ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए जारी किया कंट्रोल रूम नंबर, तुरंत दर्ज कराएं शिकायत

सारण में 24 अगस्त को छपरा नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए महापौर लक्ष्मीनारायण गुप्ता ने अधिकारियों और कर्मियों के साथ एक बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से नालों के टूटे व खुले ढक्कन, छोटी पुलियों के निर्माण तथा नालों की मरम्मति जैसे प्राथमिक कार्यों को चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

नालों और पुलियों के निर्माण के निर्देश

महापौर ने कहा कि खुली नालियां और क्षतिग्रस्त पुलिया हादसों को न्योता देती हैं, इसलिए इन कार्यों में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देना नगर निगम की पहली प्राथमिकता है।

कंट्रोल रूम नंबर जारी

उन्होंने आम जन से अपील की कि वे अपने क्षेत्र की ऐसी समस्याओं की शिकायत तुरंत मेयर कंट्रोल रूम के फोन नंबर 7562-906-907 या 7564-906-907 पर दर्ज कराएं, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

Share:

Comments

Leave a comment